फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एमएसपी पर खरीद न होने से किसानों में आक्रोश, राज्य स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 03 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश से नष्ट फसलों का 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जाट धर्मशाला में अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी का पांचवां त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से बारिश से नष्ट हुई फसलों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग उठाई गई। सम्मेलन की अध्यक्षता किसान सभा और किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता सोहनपाल चौहान, नेमचंद शर्मा और चेतराम चौहान ने संयुक्त रूप से की।
किसान सभा के प्रदेश महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि यह मांग आगामी 4 और 5 अक्तूबर को फतेहाबाद में होने वाले राज्य सम्मेलन में भी जोर-शोर से रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सम्मेलन के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य स्तर पर निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में किसान नेताओं ने प्रदेश में धान, बाजरा और कपास की एमएसपी पर खरीद न होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि इससे किसानों में भारी गुस्सा है और ऊपर से खाद की कमी ने संकट और बढ़ा दिया है। जिला प्रधान धर्मचंद और सचिव दरयाब सिंह ने अधिकारियों पर जानबूझकर मंडियों में फसलों की खरीद से किनारा करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि सरकार एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद का प्रचार तो करती है, लेकिन हकीकत यह है कि मंडियों में धान, कपास और बाजरे की खरीद तक शुरू नहीं हो पा रही है। सरकार द्वारा एमएसपी में की गई छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी भी किसानों को राहत नहीं दे पा रही क्योंकि उत्पादन लागत में नौ प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और रूपराम तेवतिया ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा हालात में किसान बुरी तरह से आर्थिक संकट झेल रहा है। सीआईटीयू की जिला प्रधान रामरती चौहान और सचिव उर्मिला रावत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत शास्त्री व सचिव हरीचंद वर्मा ने भी सम्मेलन में शामिल होकर किसानों के संघर्ष को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें