फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किसान पर रॉड से हमला, नकदी-चेन लूटी, पिता और दो बेटों पर मामला दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गदपुरी थाना क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान पर रास्ते में हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में खेत से लौट रहे किसान पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। मारपीट के बाद हमलावर उसकी जेब से नकदी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिकंदरपुर निवासी किसान तेजपाल ने शिकायत दी कि 30 सितंबर को जब वह स्कूटी से घर लौट रहे थे तो गांव में दिनेश के बेटे दिवेश और साहिल ने उन पर रॉड से वार किया। उन्होंने कहा कि वे तेजपाल के नाती मंदीप को नुकसान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


इस पर तेजपाल मंदीप को देखने खेत की ओर चले गए, जहां दिनेश पहले से मौजूद था। वहां तीनों ने मिलकर तेजपाल पर नल के हत्थे, हथौड़े और लोहे की रॉड से वार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी जेब से 1600 रुपये, स्कूटी की डिग्गी से 1800 रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली। गंभीर रूप से घायल तेजपाल को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों, दिनेश, दिवेश और साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें