फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में कीड़े मिलने से गुस्साए छात्र व अभिभावक

Tue, 06 Sep 2016 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड़ के गांव महलूका के राजकीय स्कूल में बच्चों के वितरण के लिए आए मिड-डे मील में कीडे मिलने से हडकंप मच गया। इसकी शिकायत छात्रों ने गांव के अभिभावकों को की। शिकायत मिलते ही अभिभावक गांव के राजकीय स्कूल में एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


छात्रों व अध्यापकों ने इसकी शिकायत मुख्याधपक से की, परंतु वे अभिभावकों को शांत नहीं कर पाए। गांव के अभिभावक सामाजिक कार्यकर्ता शौकीन के नेतृत्व में हथीन आकर एसडीएम सतेंद्र सिवाच से मिले। एसडीएम सिवाच ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार बोधराज सिंह को जांच करने के लिए गांव महलूका में भेजा। सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद भी मौके पर पहुंच गए। 

नायब तहसीलदार ने गांव महलूका में स्कूल में पहुंचकर अभिभावकों एवं बच्चों के बयान दर्ज किए। उन्होनें मिड-डे मील व्यवस्था संभालने वाले अध्यापक एवं मिड-डे मील बनाने वाले लोगों के भी बयान लिए।
विज्ञापन


इस बारे में हथीन के एसडीएम सतेंद्र सिवाच का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ  कडी कार्रवाई की जायेगी। खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने बताया कि शिक्षा विभाग ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेता है। तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें