फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल से सुबह 6.20 बजे चली ईएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोविड़-19 के दौरान लॉकडाउन में बंद की गईं ईएमयू ट्रेनों का संचालन 11 महीने बाद सोमवार को शुरू कर दिया गया। सोमवार को सुबह 6.20 बजे गाजियाबाद के लिए ईएमयू शटल का संचालन शुरू किया गया है। वहीं दैनिक यात्रियों में काफी उत्साह रहा। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि किराया कम करने के साथ ही एमएसटी शुरू की जाए।
विज्ञापन

लोगों ने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द अन्य ट्रेनों का संचालन भी किया जाए, ताकि उनकी रोज-रोज की समस्या दूर हो सके। कोरोना शुरू होने के साथ ही देशभर में किए गए लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनें न चलने के कारण बसों, तिपहिया व अवैध वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। जिससे उन्हें पैसों के साथ-साथ समय का भी नुकसान होना पड़ रहा था। अब रेलवे द्वारा कम से कम एक ईएमयू शटल को शुरू कर यात्रियों को कुछ राहत देने का काम किया है। शटल सुबह 6.20 बजे पलवल से रवाना होकर 8:20 बजे गाजियाबाद पहुंची। वहीं दोपहर 2:30 बजे शकूरबस्ती से चलकर शाम 4:35 बजे पलवल पहुंची। यात्री हुकम सिंह व पवन कुमार का कहना था कि लॉकडाउन के बाद पहली बार शटल में यात्रा करने का मौका मिला है। अभी फिलहाल इस ट्रेन में सफर करने पर किराया थोड़ा ज्यादा देना पड़ रहा है। सरकार से मांग है कि एमएसटी श़ुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें