फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे निकाह का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव उटावड में एक व्यक्ति द्वारा दूसरा निकाह करने पर रविवार को पहली पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने पत्नी और बीच-बचाव में आए ससुराल वालों से मारपीट कर दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि गांव उटावड निवासी साहिब ने दूसरा निकाह किया। इसको लेकर पहली पत्नी आर्शीदा ने विरोध जताया। इस पर साहिब ने आर्शीदा से मारपीट कर दी। बचाव में आए अर्शीदा के मायके वालों से भी मारपीट कर दी। जिसमें आर्शीदा की भाभी अनीशा को काफी चोटें आईं। उसके बयान पर पुलिस ने साहिब, दिलशाद, इरशाद, सुगरा, सायरा, नगीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें