फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सहकारी बैंक में कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। केंद्रीय सहकारी बैंक में हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सेवारत कर्मचारियों ने भाजपा विधायक दीपक मंगला को ज्ञापन देकर मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि वह हरियाणा कौशल रोजगार के तहत जिला सहकारी बैंकों में अनुबंध के आधार पर पिछले कई वर्षों से कार्यरत है और सभी अनुबंधित कर्मचारी स्वीकृत पदों पर तैनात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण व कंप्यूटरीकरण करने में उपरोक्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है और यह कर्मचारी कोरोना महामारी में भी पूरी तन्मयता से अपनी सेवाएं देते रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अनुभव व कार्य कुशलता के बावजूद भी उनका रोजगार असुरक्षित है और नाम मात्र वेतन होने के चलते उनके परिवारों का गुजारा होना भी मुश्किल है। उन्होंने विधायक दीपक मंगला से आग्रह किया कि वह सरकार के समक्ष उनकी मांग को रखकर किसी भी पॉलिसी के तहत उन्हें नियमित करवाने का काम करें। विधायक दीपक मंगला ने कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए उनकी मांग को हर उचित मंच पर रखकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें