फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मांगे पूरी नहीं होने से कर्मचारी नाराज, 11 तक बढ़ी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह-फिरोजपुर झिरका। हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले नूंह नगर परिषद व फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की मांगों पर सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन को चार दिन और बढ़ाने का एलान किया है। इससे पहले कर्मचारी दो दिनों तक प्रतिदिन आठ-आठ घंटे की भूख हड़ताल भी कर चुके हैं।
यूनियन के जिला प्रधान सुभाष संगेलिया, नूंह इकाई प्रधान सुभाष गुर्जर, फिरोजपुर झिरका से यूनियन नेता मुकेश कुमार और संजय डोगरा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। इसी कारण कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सके और लोगों को गंदगी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें