फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा बुधवार को 30 सूत्री मांगों को लेकर पलवल सर्कल परिसर में अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सर्कल सचिव राजेश शर्मा ने, जबकि मंच संचालन पलवल यूनिट सह सचिव वीरपाल ने किया।
विज्ञापन

धरने में आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के प्रदेश उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया व राज्य सचिव समून खान ने कहा कि पूरे प्रदेश में नौ नवंबर को कार्यकारी अभियंताओं के मार्फत कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर 30 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। मांग पत्र में ठेका प्रथा समाप्त कर डीसी रेट अनुबंध कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, बिजली बिल 2021 को वापस लेने, बिजली निगमों के निजीकरण पर रोक लगाने, एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाने सहित कई मांगों को प्रमुखता से उठाया था, परंतु सरकार ने अपनी हठधर्मिता पर रहते हुए कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नहीं किया है। पूरे प्रदेश में लगभग 12 लाख कर्मचारियों की आवश्यकता है, परंतु कच्चे और पक्के दोनों कर्मचारियों को मिलाकर लगभग साढे़ चार लाख कर्मचारी ही कार्यरत हैं। उन्होंने निगम मैनेजमेंट व सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 28 जनवरी को गुरुग्राम स्थित चीफ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
धरने में हसनपुर ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार, हथीन ब्लॉक प्रधान हरीश शर्मा, होडल यूनिट प्रधान नरेंद्र सौरोत, सचिव वेदपाल तेवतिया, नूह यूनिट प्रधान योगराज दीक्षित, पलवल यूनिट प्रधान राजकुमार डागर, सचिव सरजीत सौरोत, गोपाल, रमेश चंद शांडिल्य, लख्मी चंद, पवन कुमार, रणसिंह, धर्मेंद्र सिंह, लेखराज रावत, योगेश शर्मा, जितेंद्र डांगी, भारत भूषण देशवाल, संजय बंसल कनिष्ठ अभियंता, लेखराज रावत, प्रेम सहरावत, दीना बत्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें