फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंचारी में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंचारी में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान
विज्ञापन

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बंचारी में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक जगदीश नायर से शिकायत की है। विधायक ने शीघ्र आपूर्ति बहला कराने का आश्वासन दिया है। आपूर्ति प्रभावित होने का कारण बिजली कर्मियों की हड़ताल बताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण वेदराम, हरी, डालू, महेंद्र, दुष्यंत, देव, रमेश, किशन आदि का कहना था कि गांव में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इस वजह से गर्मी में लोग परेशान हैं। पीने के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। यहां तक कि पशु भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इनवर्टर भी ठप पड़े हैं। बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं विधायक जगदीश नायर का कहना है कि बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से आपूर्ति की समस्या बनी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की है, जल्द समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें