फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नए संक्रमितों के साथ 138 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
22 नए संक्रमितों के साथ 138 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन

पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1568 पहुंच गया है। वहीं 6 मरीजों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 1430 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। 12 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों से 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में सर्विलांस पर 34764 लोग आ चुके हैं, इनमें से 20986 लोगों का सर्विलांस पूरा हो चुका है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 28 लोगों के साथ कुल 138 मरीजों का उपचार चल रहा है। 34962 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 32593 रिपोर्ट निगेटिव आई है। 801 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाहरी प्रदेशों से आ रहे लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, आपातकालीन में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों से लगातार कोविड-19 के नियमों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें