फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हाईड्रा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव बारोटा के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार हाईड्रा की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बेटे नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता प्रभु दयाल मंगलवार का प्रसाद लेने के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में उन्हें स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर लिफ्ट मिल गई। गांव कंवरसिका के पास इकबाल के मकान के सामने सामने से तेज गति व लापरवाही से आ रहे हाईड्रा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में प्रभु दयाल के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। घायल बाइक चालक का उपचार जारी है। शिकायत के अनुसार हादसे के बाद हाईड्रा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हाईड्रा पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था, हालांकि इंजन और चेसिस नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें