फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कहासुनी में जीजा-साले पर की फायरिंग, गाड़ियां व घर का सामान तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मामूली कहासुनी पर जीजा-साले पर जानलेवा हमला कर जमकर फायरिंग की। आरोपियों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से घर के बाहर खड़ी गाड़ियों व घर के सामान को तोड़ दिया। पीड़ितों ने घर से अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। चांदहट थाना पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी दलवीर सिंह के अनुसार गांव यादूपुर निवासी नरेश कुंडू ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब 20-25 दिन पहले आगरा चौक स्थित उसके सर्विस स्टेशन पर उसकी और करण नामक युवक के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में उनका आपसी राजीनामा हो गया। 26 जनवरी को शाम के करीब सात बजे वह अलावलपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। रात को सभी खाना खाकर सो गए। रात को उसे घर के बाहर शोर सुनाई दिया, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसने बाहर अपने रिश्तेदारों के साथ आकर देखा तो घर के बाहर करण, अजय, दीपक और 10-15 युवक अपने हाथों में बंदूक, कुल्हाड़ी, डंडे, हथौड़े लिए हुए खड़े थे। आरोपियों ने आते ही उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचे। आरोपियों ने उसकी व उसके साले की गाड़ी को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और घर के अंदर भी तोड़फोड की। उन्होंने पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें