फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा: 2023 की 470 शीशियों वाली तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के ध्यानार्थ
विज्ञापन

शेखरपुर, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह के लिए भी
नाबालिग सहित चार आरोपी पकड़े गए थे, अब नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2023 में पकड़ी गई नशीली दवाइयों की खेप के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी कोसी, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के नेतृत्व में पांच अगस्त 2025 को क्राइम ब्रांच ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी पी/एसआई दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ सितंबर 2023 को तत्कालीन एसआई सहीद अहमद की टीम ने थाना उटावड़ क्षेत्र में मलाई गांव के पास दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को नशीली दवाइयों के साथ काबू किया था। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग सहित मुबारिक, अलीम दोनों निवासी शेखरपुर, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह और ताहिर शामिल थे।
विज्ञापन


इन आरोपियों के कब्जे से 470 शीशियां प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बरामदगी हुई थी। साथ ही दोनों मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त किया था। इस मामले में थाना उटावड़ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार इस पूरे तस्करी नेटवर्क के मुख्य स्रोत सोनू तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि सोनू ही नशीली दवाइयों की आपूर्ति की कड़ी में प्रमुख लिंक है, जिसके जरिए खेप आरोपियों तक पहुंचती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें