फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक प्रशिक्षण स्कूल का नहीं हुआ निर्माण, रोष, करीब 4 साल पहले परिवहन मंत्री ने की थी गांव बहीन में खोलने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। राज्य सरकार की ओर से समीपवर्ती गांव बहीन में 4 साल पहले वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया। यह हाल तब है, जब ग्राम पंचायत इसके लिए 8.5 एकड़ जमीन भी परिवहन विभाग के नाम कर चुका है। प्रशिक्षण स्कूल नहीं खुलने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

पिछली भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री रहे कृष्णलाल पंवार ने गांव बहीन में आयोजित एक कार्यक्रम में वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल खोलने की घोषणा की थी। जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मंजूरी दे दी थी। सरकार की इस घोषणा के बाद ग्राम पंचायत बहीन ने भी स्कूल के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा भी कर दी। इसके बाद ग्राम पंचायत की तरफ से 8.5 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री परिवहन विभाग के नाम कर दी गई। इसके बावजूद स्कूल का निर्णय कार्य शुरू नहीं हो पाया है। राज्य सरकार ने लाइसेंस बनवाने के लिए प्रशिक्षण भी अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल अतिशीघ्र खोलने की मांग की जाने लगी है। (संवाद)
18 करोड़ रुपये की हुई थी घोषणा
परिवहन विभाग ने वाहन प्रशिक्षण स्कूल खोलने के लिए 18 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की भी घोषणा की थी। इस स्कूल में युवाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें हैवी वाहन चलाने का लाइसेंस देने का प्रावधान होना है। हथीन उपमंडल में भारी संख्या में युवा चालक का काम करते हैं। उन्हें उचित प्रशिक्षण न मिलने के कारण रोजगार नहीं मिल पाता है। स्कूल खुलने से जहां प्रशिक्षण मिल सकेगा, वहीं उनको रोजगार के अधिक अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

बहीन में प्रशिक्षण स्कूल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, जिससे आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर बढे़ं।
- मनोज रावत, निवर्तमान पंच
-----
वाहन प्रशिक्षण स्कूल से हथीन उपमंडल के सभी 84 गांवों के युवाओं को लाभ मिलेगा। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर लाइसेंस बनने के बाद उन्हें रोजगार मिलेगा। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- सुधीर कुमार, भाजपा नेता
-----
प्रशिक्षण स्कूल अवश्य खोला जाएगा। कोरोना महामारी का संकट आने के कारण बजट जारी नहीं हो पाया है। इस बारे में परिवहन मंत्री से मुलाकात कर बात भी की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द इस प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।
- सूरज पांडेय-एमिनेट सीएम विंडो
-----
प्रशिक्षण स्कूल खोलने के लिए पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध करा दी गई थी। उसे परिवहन निगम के नाम भी तब्दील करा दी गई है।
- रेणुलता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
इस बारे में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलकर स्कूल शुरू कराने के बारे में बात करूंगा। मेरे संज्ञान में यह मामला है। परिवहन निगम के अधिकारियों से बात कर चुका हूं।
विज्ञापन

- प्रवीण डागर, विधायक हथीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें