फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अश्लील फब्तियां कसने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाले जिला बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को हरियाणा महिला आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में गवाही के दौरान अधिकारी कपिल कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपी अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए जिला उपायुक्त की तरफ से संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन

अधिकारी पर नकारात्मक व्यवहार, अश्लील शब्दों का प्रयोग व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप है। दरअसल, पिछले पांच साल से पलवल में कार्यरत जिला बाल संरक्षण अधिकारी कपिल कुमार के खिलाफ मार्च माह में करीब 10 महिलाओं ने जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार को अश्लील फब्तियां कसने, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने, नकारा, निकम्मी जैसे अमर्यादित शब्द कहने के आरोप की शिकायत दी। शिकायत को उपायुक्त ने महिला पुलिस थाने भिजवा दिया और चीनी मिल महाप्रबंधक सुमन भाखड़ को जांच करने के लिए कहा। महिलाओं ने इस बारे हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया को शिकायत दी। आयोग ने सभी शिकायतकर्ताओं, गवाहों व महिला थाना पुलिस प्रबंधक को नोटिस जारी कर पंचकूला तलब किया।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी कपिल कुमार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करता है। महिलाओं को पुरुष कर्मचारियों को साथ नाम जोड़कर अश्लील कमेंट करता है। तीन-चार महिलाओं को बेवजह परेशान करते हुए आयोग में दी गई शिकायत में राजीनामा के लिए दबाव बनाया। मानसिक तौर पर परेशान करता है और कई बार गाली-गलौज करता है। चरित्र को लेकर फब्तियां कसता है, जिससे काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें