फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर विवाद, दो भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर की मुख्य सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े में एक आढ़ती के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुभाष गांधी ने बताया कि उनके दोनों बेटे, लवली और हर्ष, मंडी के शेड में सेब बेच रहे थे। इस दौरान सहदेव, उसका भाई हरबीर और उनके दो भतीजे अपने कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे। उनकी दुकान लगाने को लेकर बेटों से कहासुनी हुई और उन्होंने अचानक उनके बेटों पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान लवली की सोने की चेन टूट गई जबकि हर्ष का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया। सुभाष गांधी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि सहदेव ने पिस्तौल निकाल ली और उसके भाई ने चाकू लहराते हुए दोनों बेटों को मारने की कोशिश की। किसी तरह दोनों वहां से भागकर अपनी दुकान तक पहुंचे। इस बीच मंडी में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घायल लवली और हर्ष को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कैंप थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें