फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज पर घर लौटते वक्त पलवल के गदपुरी टोल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गदपुरी टोल प्लाजा के निकट देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुमित निवासी फिरोजाबाद, यूपी ने बताया कि वह और उसका साथी सन्नी दिल्ली के गोविंदपुरी में चालक का कार्य करते हैं। 21 अक्तूबर की शाम दोनों भैया दूज के अवसर पर अपनी बहनों से मिलने बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे। बाइक सन्नी चला रहा था। गदपुरी टोल के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सुमित को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने हादसे के संबंध में 174 की कार्रवाई पूरी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें