फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दिशा समिति की बैठक आज, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे अध्यक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं डीआरडीए जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे लघु सचिवालय की द्वितीय मंजिल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू होगी। दिशा समिति की इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा 30 मार्च तक किए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं, ग्रामीण विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य जनहित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी जानकारी देनी होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे बैठक में अपनी विस्तृत रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें