फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विकलांग युवक पर चाकू व अवैध हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। थाना क्षेत्र के गुराकसर गांव में एक विकलांग युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद गांव के तीन युवकों ने युवक पर चाकू और अवैध हथियार से वार कर दिया। घायल युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुर्शीद ने बताया कि बेटा इमरान, जो एक हाथ से विकलांग है, डीपो पर सोमवार को राशन लेने गया था। वहां गांव के ही समशेर, सलीम और वसीम से उसका विवाद हो गया। बाद में जब इमरान घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। समशेर ने चाकू से वार किया, जबकि वसीम ने कट्टे की बट से उसकी छाती पर चोट पहुंचाई। इसके बाद तीनों ने लात-घूसों से भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं हमलावर घर में घुस आए और ईंट-पत्थरों से हमला कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि समशेर, सलीम और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें