फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो महीने बाद स्कूली बच्चों को मिली मिड-डे मील की सौगात

Sat, 20 Sep 2025 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :- मिड डे मील लेते हुए स्कूली बच्चे।
विज्ञापन

खोरी खुर्द गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नहीं हो रहा था वितरण
एक शिक्षक के जान देने के बाद मुख्य अध्यापिका को जाना पड़ा था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। खोरी खुर्द गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बच्चों के लिए मिड-डे मील की सुविधा फिर से शुरू हो गई। करीब दो महीने से बंद पड़ी यह सुविधा शुरू होते ही बच्चों के चेहरों पर रौनक लौट आई।
विज्ञापन


दरअसल बीते तीन मई को इसी विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक महेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी थी। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने कई शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराया था। उस समय विद्यालय की डीडी पावर मुख्य अध्यापिका सुमन शर्मा के पास थी, जिन्हें बाद में जेल जाना पड़ा। उनके जेल जाने के बाद विद्यालय में न तो शिक्षकों को वेतन मिल रहा था और न ही बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार हो रहा था। इस गंभीर समस्या की जानकारी शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा को दी गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यालय की डीडी पावर ऊटोन गांव के मुख्य अध्यापक प्रीतम जून को सौंप दी। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि इस घटना के बाद से उन्हें लगभग पांच महीनों से वेतन नहीं मिला था और बच्चे भी मिड-डे मील से वंचित थे। यह मामला खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दीप्ति बोकन के संज्ञान में लाया गया, जिनके प्रयासों से शनिवार से मिड-डे मील दोबारा शुरू हो सका है। साथ ही शिक्षकों का रुका हुआ वेतन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें