फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर से चेयरपर्सन की गली में भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रेलवे रोड से कृष्णा कॉलोनी में जाने वाले रास्ते पर महीने भर से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह हालात तब है जब नगर परिषद की चेयरपर्सन का घर इसी कॉलोनी में है। यहां के निवासियों ने कई बार इस मामले की शिकायत चेयरपर्सन व अन्य अधिकारियों से की, लेकिन एक माह बाद भी समस्या का हल नहीं हो सका।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर खोटा मंदिर के पास से कृष्णा कॉलोनी के लिए रास्ता जाता है, जोकि कॉलोनी का मुख्य रास्ता है। दोनो तरफ की नालियां सफाई न होने के कारण जाम हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन मार्ग का काम होने के कारण नाले भी बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से पानी आगे नहीं हनकल पाता है। करीब पांच साल से यहां पर बसी कॉलोनियों में जलभराव की समस्या है। सबसे ज्यादा समस्या कृष्णा कॉलोनी व शिव कॉलोनी में बनी हुई है। बारिश के समय लोगों के घरों में भी पानी भर जाता है। रास्ते के साथ ही एतिहासिक खोंटा मंदिर है, जिसमें रोजाना महिलाएं पूजा करने जाती हैं। ऐसे में उन्हें गंदे व बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार छोटे बच्चे पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।
वर्जन-
पिछले करीब एक माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। चेयरपर्सन रोजाना यहीं से होकर गुजरती हैं, लेकिन शायद उन्हें यह समस्या नजर नहीं आ रही है। जब वे अपनी गली में काम नहीं करवा सकती, तो भला पूरे शहर का क्या हाल होगा। - ललित कुंडू, जिला प्रधान, वेटरेंस इंडिया
विज्ञापन

सीवरेज व नालियों की नियमित सफाई करवाई जाती है राजमार्ग पर नालों का निर्माण चल रहा है, जिससे थोड़ी परेशानी आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें