फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज 84 कोस परिक्रमा कल से होगी शुरू, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज 84 कोस परिक्रमा कल से शुरू, प्रशासन बेखबर
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य को जोड़ते हुए लगाई जाने वाली 84 कोस की ऐतिहासिक ब्रज परिक्रमा 18 सितंबर से शुरू हो रही है। लेकिन, इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है। परिक्रमा से अनभिज्ञ जिला प्रशासन अब तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाया है। यहां तक कि परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गांवों की ग्राम पंचायतों से भी इस बारे में संपर्क करने का प्रयास नहीं किया है। यह हाल तो तब है, जब देश में कोरोना महामारी फैली हुई है। ऐसे में प्रशासन ने परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। कोरोना के प्रति जागरूक करने की भी कोई तैयारी नहीं है। जहां इस ओर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है, वहीं परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गांवों के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्याऊ लगाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
ब्रज 84 कोस परिक्रमा का अपने आप में एक विशेष महत्व है। हजारों की संख्या में लोग देश-विदेश से परिक्रमा लगाने आते हैं। यह परिक्रमा करीब दो महीने तक चलती है। 84 कोस की परिक्रमा लगाने में श्रद्धालुओं को सवा से डेढ़ महीना लगता है। ऐसे में राजस्थान और उत्तर प्रदेश की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए परिक्रमा मार्ग में इंतजाम किए गए हैं, लेकिन हरियाणा में कोई इंतजाम नहीं हैं। इस कारण श्रद्धालुओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अब तक स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए जिला उपायुक्त और सरकार की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश मिलते ही शिविर लगा दिए जाएंगे। मेरी जानकारी में भी नहीं है कि ऐसी कोई परिक्रमा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन पलवल
-------
मेरे संज्ञान में नहीं था कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा शुरू होने वाली है। फिर भी परिक्रमा का मामला तीन राज्यों का है। इसके बारे में जानकारी लूंगा। कोरोना की गाइडलाइन के मद्देनजर ही इंतजाम किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। परिक्रमा मार्ग का जायजा भी लिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में आने वाली ग्राम पंचायतों से भी बात की जाएगी।
- नरेश नरवाल, जिला उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें