फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रावली पहुंचे डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव रावली में सोमवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद गांव के प्रतिनिधियों और जिम्मेदार लोगों ने डिप्टी स्पीकर के समक्ष क्षेत्र में संचालित बूचड़खाने से फैल रही बदबू, गंदगी और उससे हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि बूचड़खाने के कारण आसपास के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। उन्होंने बूचड़खाने को जल्द बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कराई जाएगी और नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें