फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। सत्य सनातन जन कल्याण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के प्रधान उत्तम चंद नेवनिया के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 नवंबर को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सम्मेलन के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के उपप्रधान जवाहर मंगला, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष उमेश आर्य, समाजसेवी प्रकाश चंद जांगिड़, एनडीएम स्कूल के संचालक नरेश खरबंदा, अग्रवाल नवयुवक संगठन के प्रधान मनोज गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, सुनील बाजपेई, शमशेर सिंह गोस्वामी, राम शर्मा तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उपप्रधान जवाहर मंगला ने कहा कि संस्था पिछले आठ वर्षों से लगातार सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था के 11 मजबूत स्तंभ समाज सेवा और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह जैसे पुण्य कार्य के प्रति सभी सदस्यों की निष्ठा और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों से आवेदन करने की अपील की। पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष उमेश आर्य ने कहा कि संस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाएगी, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें