फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मारपीट कर की तोड़फोड़

Sat, 05 Oct 2013 11:14 PM IST
पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित गांव बघौला के निकट ओमकार फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पंप) पर तोड़फोड़ तथा मारपीट में आधा दर्जन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


झगड़े का कारण पैट्रोल कम देना तथा पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने एक दर्जन युवकों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक गाड़ी में तेल डलवाने के लिए दो युवक ओमकार फिलिंग स्टेशन पर आए।

उन युवकों ने गाड़ी में पांच सौ रुपये का तेल डलवाया। युवकों का कहना है कि तेल डालते समय मीटर जीरो नहीं किया और तेल कम दिया गया। जब तेल पूरा देने की बात कहीं तो पैट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को जमकर पीटा गया।
विज्ञापन


युवकों ने फोन कर पृथला गांव के लगभग आठ-दस अन्य युवकों को बुला लिया। इसके बाद युवकों ने पंप कर्मचारियों की जमकर पिटाई की और पंप पर तोड़फोड़ की। झगडे़ में पैट्रोल पंप पर कार्यरत सुनील, जितेंद्र व ललित नामक कर्मचारी घायल हो गए।

पैट्रोल पंप के मालिक रविंद्र यादव ने बताया कि झगड़ा पैसे के लेनदेन पर हुआ था। पंप कर्मचारियों ने पांच सौ रुपये का पूरा तेल डाल दिया था। जब पैसों की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस संबंध में गदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पैट्रोल पंप मैनेजर बिजेंद्र सिंह के बयान पर 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें