फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के खिलाफ बदसलूकी की शिकायत

Fri, 04 Oct 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, नगीना
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव ग्रामीण बैंक के मैनेजर द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिला के साथ बैंक में बदसलूकी की शिकायत शुक्रवार को डीएम विनय सिंह यादव से की गई।
विज्ञापन


इस मामले में बड़ी संख्या में महिलाएं डीसी से कैंप ऑफिस में मिलीं और बैंक प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसएचजी की प्रधान सरीयम, मुन्नी, जरगाली की महिला अख्तरी, वासुदेवी, मदीना एसएचजी की साहबी, रहीमन और स्वयं सहायता समूह की प्रधान बशीरी आदि का कहना है गुड़गांव ग्रामीण बैंक के मैनेजर नसरूद्दीन ने पहले तो उन्हें बैंक में पैसे जमा नहीं करने दिया।
विज्ञापन


उसके बाद गाली गलौच कर बैंक से बाहर कर दिया। उनका कहना है कि बैंक उनकी बचत और निकासी के लिए बने हैं। इनका फायदा हम लेना चाहते हैं, लेकिन प्रबंधक इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर डीसी ने मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर बैंक मैनेजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


उधर, बैंक मैनेजर नसरूद्दीन का कहना है कि ये महिलाएं सुबह आई थीं। कुछ महिलाएं लोन देने में देरी पर नाराज थीं। उन्हें समझाने पर गाली, गलौच पर उतर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें