फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना अंतर्गत गांव असावटी में एक 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर गला दबाकर हत्या करने और फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार नूह जिला के गांव तिरवाड़ा निवासी अयूब ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी बेटी सुमैया की शादी वर्ष 2019 में राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना कामा अंतर्गत गांव बिरार निवासी हैदरअली के साथ की थी। शादी के बाद से हैदर अली का अपने परिवार के साथ झगड़ा रहने लगा, जिसके बाद हैदर अली सुमैया को लेकर तीन माह पूर्व गांव असावटी में आकर रहने लगा। बीती 26 दिसंबर को उनके पास फोन आया कि सुमैया की मौत हो गई। पीड़ित ने मौके पर जाकर देखा तो सुमैया फंदे पर लटकी हुई थी। पीड़ित ने अपने स्तर पर पता किया कि हैदर अली हथीन में अपनी बहन की ससुराल गया था। ससुराल के आने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, जिसके बाद हैदर अली ने सुमैया की हत्या कर दी और उसे फंदे पर लटका दिया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पलवल। रहीमपुर गांव शराब के नशे की हालात में रस्सी से गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चांदहट थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी एसआई रामजीवन ने बताया कि सूचना मिली थी कि रहीमपुर गांव में अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पलवल-अलीगढ़ मार्ग स्थित रहीमपुर गांव के मोड़ पर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेरसिंह निवासी मनाखेड़ी गांव जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) बताया। मृतका सुनीता के भाई सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें