फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदीमी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Fri, 26 Aug 2016 11:07 PM IST
palwal
विज्ञापन
पलवल में दंगल में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचवटी दंगल कमेटी के तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 114वां वार्षिक कदीमी दंगल बृहस्पतिवार की देर शाम तक चला। दंगल में 51000 रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती घोड़ी गाव के युधिष्ठिर ने फरीदाबाद के पहलवान जगवीर को रोचक मुकाबले में चित करके जीती।
विज्ञापन


दंगल में मुख्य अतिथि सिरोही रियासत राजस्थान के पूर्व महाराजा व प्रसिद्ध इतिहासकार रघुवीर सिंह सिरोही महाराव एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ठा. महेंद्र सिंह तंवर, दिल्ली क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एपी सिंह व यशपाल राणा पानीपत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हरेन्द्र पाल राणा ने की ।

दंगल में हुई अन्य कुश्तियों में 12000 रुपये की कुश्ती घोड़ी गाव के संजय ने छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के दीपक पहलवान को चित करके जीती। 11000 रुपये की कुश्ती पंचवटी अखाड़े के चरण सिंह के पठे नूरू व प्याला गांव के अजित पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। 
विज्ञापन

11000 रुपये की अन्य कुश्ती समुद्र के पठे नरदेव व जसराम दिल्ली अखाड़े के रवि के बीच बराबरी पर छूटी ।

दंगल में छोटी बड़ी 205 कुश्तियां हुईं । पंचवटी अखाड़े के खलीफा चरण सिंह पहलवान को 2100 रुपये, पगड़ी व भगवान श्री कृष्ण का चित्र भेंट कर महाराजा रघुवीर सिंह सिरोही ने सम्मानित किया। 

दंगल कमेटी के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र राणा ने दंगल कमेटी के सभी सदस्यों का दंगल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। दंगल को सफल बनाने में गुल्लू पहलवान, सोरन पहलवान, रणजीत सिंह, ठाकुर किशन सिंह, ठाकुर बीर सिंह, मास्टर गिर्राज, कुंवर गिर्राज सिंह, शिम्भु पहलवान व मास्टर राजेद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें