फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारिश से फसलें खराब, सब्जियों के बढ़े दाम

Sat, 13 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद सब्जियों के दाम लोगों का घर का बजट बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। आए दिन सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इन दिनों सब्जी मंडी में लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम दो गुना से अधिक हो गए हैं। दुकानों पर सब्जियां पहले की तरह ढेर में नहीं दिख रही हैं।

महंगी सब्जी होने से भोजन की थाली छोटी होने लगी है। हथीन स्थित सब्जी की दुकानों की बात की जाए तो वर्षा के मौसम से पहले क्षेत्र के आस-पास किसान अपने खेत में उगाई सब्जियां स्थानीय दुकानों में लाते थे। साथ ही यहां पर उगाई गई सब्जियों का व्यापार बाहर मंडियों में भी होता था। परंतु वर्षा से सब्जियों की फसल खराब होने से अब दुकानदार बाहर से सब्जियां मंगवा रहे हैं। इसके चलते पहले के मुकाबले अब सब्जियां दोगुने रेट पर मिल रही हैं। सब्जी दुकानदार वसीम ने बताया कि सब्जियाँ फरीदाबाद डबुआ, सोहना आदि स्थानों से लाई जा रही हैं। पीछे से ही भाव बढ़कर मिल रहे हैं। दुकानदार रवि का कहना है कि बड़ी मंडियों में भी आवक कम होने के कारण सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भिंडी 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, वहीं अब भिंडी का रेट 60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। गोभी का रेट 50 से 100 रुपये पहुंच गया है। पहले आलू 18 रुपये प्रति किलो मिलता था, वहीं अब 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। हरी मिर्च 50 रुपये प्रति किलो से 65 रुपये प्रति किलो हो गई है। शिमला मिर्च 70 की बजाय 120 रुपये प्रति किलो मिल रही है। घीया 45, करेला 70, खीरा 70, बीन्स 220 व बैंगन 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें