फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल, होडल और हथीन की अदालतों में 8080 में से 5903 केसों का निपटारा

Sat, 13 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- वाहन दुर्घटना मुआवजा, बैंक वसूली, पारिवारिक विवाद और बिजली चोरी जैसे मामलों में सुलह-सफाई से मिला न्याय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने हजारों लोगों को राहत दी। जिले की तीनों अदालतों, पलवल, होडल और हथीन में लगी लोक अदालतों में कुल 8080 मामलों में से 5903 मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया। इनमें मोटर व्हीकल एक्ट और बिजली चोरी के 665 मामले भी शामिल रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया। इसकी निगरानी कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल के चेयरमैन अभिषेक फुटेला और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की सचिव मेनका सिंह ने की।
विज्ञापन


मामलों के निपटारे के लिए विशेष न्यायिक पीठों का गठन किया गया। इनमें प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय पायल मित्तल, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रतीक जैन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानसी धीमान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीमा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी होडल विवेक कुमार और उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट हथीन गरिमा यादव शामिल रहे। इन पीठों में पैनल अधिवक्ता रणसिंह तेवतिया, मधु, महेश चंद शर्मा और हरमीत कुमारी भी सदस्य के तौर पर जुड़े। वहीं, डिफेंस काउंसिल नवीन रावत, जगत सिंह रावत, संदीप गुप्ता और अमित कुमार ने रिमांड काउंसिल के रूप में सहयोग किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि लोक अदालतों का मुख्य उद्देश्य लोगों को तेज़, सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें