खंड के गांव खांबी के एक दलित परिवार ने डीएसपी को पत्र देकर गांव के दबंग परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। डीएसपी ने पीड़ित परिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
गांव खांबी निवासी नत्थी ने होडल डीएसपी भगतराम को दी शिकायत में कहा कि 18 मई की शाम को पड़ोस में रहने वाले चंद्रभान व सुखदेव के परिजनों के साथ भवन निर्माण सामग्री डालने को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत करने पर सुखदेव, रोहताश व चंद्रभान ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जब मामले की शिकायत पुलिस में करने की कोशिश की तो तब भी उन्होंने धमकी दी।
नत्थी राम ने शिकायत में कहा है कि आरोपी सरपंच के परिवार से होने के कारण हम पर अपना दबाव बनाने व हमें गांव से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। डीएसपी भगतराम ने पीड़ित के परिवार को आश्वासन दिया है कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।