एनएच-2 स्थित गांव बहरोला के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से बाइक व हजारों रुपये की नगदी को लूट ली। घटना बृहस्पतिवार की है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना एसएचओ रामकुमार के अनुसार गांव औरंगाबाद निवासी श्यामवीर पुत्र मनीराम ने शिकायत दी है कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से अपनी पल्सर बाइक पर सवार होकर पलवल आया था। रात के समय जब वह वापस गांव जा रहा था तो एनएच-2 पर गांव बहरोला के समीप रात करीब आठ बजे बाइक सवार
तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल फोन का सिम कार्ड व पर्स में रखे 2500 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। श्यामबीर के अनुसार उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।