फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत, दो घायल, केस दर्ज,

Tue, 17 Jan 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत - फोटो : file photo
विज्ञापन
कोहरे व धुंध के चलते हथीन खंड के गांव उटावड के समीप होडल-नूंह रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने एक ही परिवार के दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों छात्र आली मेव गांव के रहने वाले थे दोनों आपस में चाचा व ताऊ के लडक़े थे। छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह घटना सुबह आठ बजे उस वक्त घटी जब छात्र अपने अपने स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बस की इंतजार कर रहे थे। ट्रक चालक ने घटना के बाद ट्रक भगाने की कोशिश की आगे चलकर मलाई गांव में मोहम्मद रसीद नामक व्यक्ति के खोके में टक्कर मार दी, वह इस घटना में बाल बाल बचे। वहां पर गांव के लोगों ने ट्रक व ड्राईवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक छात्र मोहम्मद राशीद 18 वर्ष पलवल के जीवन ज्योति स्कूल की बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। जबकि वसीम अहमद 22 साल बीकॉम करने के बाद गुडग़ांव के एक प्राईवेट संस्थान में नेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

सोमवार को आलीमेव निवासी अ तर का सबसे बड़ा बेटा वसीम अहमद अपने चाचा मकसूद के लडक़े मोह मद राशीद के साथ घर से बाइक पर निकले थे। मोह मद राशीद पलवल के जीवन ज्योति स्कूल की बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। ये दोनों छात्र बाइक को हर रोज की तरह उटावड में खड़ा करके स्कूली बस की इंतजार कर रहे थे। तभी होडल की तरफ से तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रक ने सडक़ के किनारे खड़े वसीम अहमद व मोह मद राशीद को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वसीम अहमद की शादी पिछले ही साल नूंह जिले के किरंज गांव से हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव हो पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं पलवल के गांव दुधौला के समीप केंटर ने बाइक पर सवार एक महिला व एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला व व्यक्ति घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महेश कुमार के अनुसार गांव गैलपुर निवासी सुंदर लाल ने शिकायत दी है कि गांव भिखू नंगला निवासी विनोद व संगीता बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जिन्हें गांव दुधौला के समीप तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें