फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, केस दर्ज

Thu, 24 Nov 2016 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार की चपेट में आई बाइक। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में सेक्टर-2 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 पर रसूलपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। 
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ सुमन कुमार के अनुसार गांव धतीर निवासी 40 वर्षीय चंद्रपाल हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत था। चंद्रपाल की ड्यूटी पलवल डिपो में थी। बुधवार की सुबह वह घर से ड्यूटी पर आ रहा था। सेक्टर-2 के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी,  जिससे चंद्रपाल की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 

दूसरे मामले में नवाबगंज सहारनपुर (यूपी) निवासी शाहरुख खान ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई खलील कैलाश नगर में रहता था। खलील जय किसान सेवा सदन गैस एजेंसी पर मजदूर था। मंगलवार की रात को वह न्यू कालोनी की तरफ जा रहा था। रसूलपुर चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें