फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने वाले ही निकले चोर

Sun, 01 May 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
एटीएम बूथ। - फोटो : file photo
विज्ञापन
एटीएम में पैसे डालने वाले दो कर्मचारियों ने 20 लाख रुपये मशीन में न डालकर चोरी कर लिए। पैसे डालने वाली कंपनी ने जब ऑडिट किया तो उसे रुपयों की चोरी का पता चला। कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन


 कैंप थाना एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार सेक्योर वैल्यु इंडिया लिमिटेड कंपनी के असिटेंट मैनेजर गोविंद सिंह ने दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने दी शिकायत में कहा है कि आदर्श कॉलोनी निवासी प्रकाश व बडौली गांव निवासी हरदीप पलवल की नौ एटीएम मशीनों में एक वर्ष से पैसे डालने का कार्य कर रहे हैं।

12 जनवरी 2016 को जब कंपनी ने ऑडिट किया तो एटीएम मशीनों में डाले गए कैश में चोरी पाई गई, जिसमें 20, लाख एक हजार 500 रुपये की गड़बड़ी मिली। हरदीप पिछले काफी समय से कंपनी में नहीं आ रहा और उसका फोन भी बंद है। इस बारे में जब प्रकाश से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि हरदीप ने एटीएम के पैसों की चोरी की बात उसे बताई थी। बाद में चोरी में वह भी हरदीप के साथ शामिल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें