फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलूबाज दबोचा, नकली सोने की 11 ईंट बरामद

Wed, 11 Jan 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साोने की र्ईंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने नकली सोने की ईट बेचने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली सोने की 11 ईंट बरामद की हैं। पकडे गए बदमाश के खिलाफ यूपी के थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। 
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी नानक चंद के अनुसार उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि हसनपुर चौक के निकट एक व्यक्ति किसी वाहन से जाने के इंतजार में खड़ा है। उक्त व्यक्ति लोगों के साथ धोखाधड़ी कर नकली सोने की ईंट बेचने का कार्य करता है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और आरोपी की तलाशी ली।  तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपाकर रखी नकली सोने की 11 ईंटें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभक पूछताछ में उसने खुद को यासीन निवासी मेहंदीपुर जेवर यूपी बताया। प्रभारी नानक चंद ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह उक्त ईंटों को जुरहेडा से 800 रुपये प्रति ईंट के हिसाब से खरीदकर लाया है। एक ईंट का वजन 600 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर अन्य वारदातों के खुलासा के लिए रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


यूपी में दर्ज हैं 17 केस, अभी तक गिरफ्तार नहीं
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यासीन ने पलवल से रहीमपुर यमुना पुल के निकट जंगल में अवैध हथियार भी छुपा रखे हैं। यासीन अपनी टीम के अन्य बदमाशों के साथ अवैध हथियारों के बल पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है और नकली सोने की ईंटों के बेचता है। सीआई प्रभारी नानक चंद ने बताया कि उसके खिलाफ जेवर और टप्पल के थानों में गुंडा एक्ट, लूट, चोरी व लूट की योजना बनाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 17 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों थानों की पुलिस पिछले काफी समय से पीछे लगी हुई थी, लेकिन यासीन अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें