फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में स्कार्पियो से 14 किलो चांदी बरामद

Wed, 11 Jan 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
बरामद चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वाराणसी के चौकाघाट इलाके में आज वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से 14 किलो चांदी और एक लाख 35 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


चौकाघाट चौराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगत कन्नौजिया और टीएसआई अविचल पांडेय ने दोपहर में जब स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। मगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया।

स्कार्पियो की काली फिल्म उतारकर उसे चेतगंज थाने ले जाया गया। स्कार्पियो से बिना कागजात की 14 किलो चांदी और एक लाख 35 हजार रुपये बरामद किए गए।

चेतगंज थाने के इंस्पेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने आयकर के अधिकारियों को सूचना देकर बरामद चांदी और रुपया जब्त कर लिया। जिस गाड़ी से चांदी और रुपया बरामद हुआ है, वह बिहार की है। स्कार्पियो राजघाट पुल की ओर से शहर में आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें