फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलू गिरोह के सरगना को पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर लिया

Sun, 06 Nov 2016 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लुटेरों का गिरोह पकड़ा, छह गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
हथीन थाना पुलिस ने अलवर जेल में बंद टटलू गिरोह के आरोपी गांव रुपड़ाका निवासी साकिर उर्फ टुंडा को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया। पुलिस के अनुसार साकिर लूट के एक मामले में कई साल से फरार चल रहा था। प्रोडेक्शन वारंट पर लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पहले कई आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


सात सितंबर 2013 को टटलू गिरोह के कई सदस्यों ने दिल्ली के एक व्यापारी से अंधरोला में बंधक बनाकर 38 हजार रुपये की लूटपाट की थी। पुलिस ने व्यापारी के बयान पर रूपड़ाका व अंधरोला गांव के कई लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया था।

इनमें साकिर भी शामिल बताया गया है। पुलिस के मुताबिक साकिर तभी से मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को पता लगा था कि साकिर किसी मामले में अलवर की जेल में बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस ने टटलू गिरोग के साकिर को अलवर से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें