फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से चार लोग घायल

Fri, 22 Jan 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, होडल
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-2 स्थित उझीना ड्रेन के निकट एक ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोसीकलां निवासी मुकेश अपने परिजन कांतादेवी व उनके बच्चों शिवम तथा शिवानी के साथ कार में सवार होकर पलवल की तरफ जा रहे थे। उझीना ड्रेन के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार कई पलटियां खा गई। घटना में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था। घायलों को कोसीकला के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां शिवम व शिवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें