फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 साढ़े लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Sat, 12 Mar 2016 04:57 PM IST
पलवल
विज्ञापन
celebration - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलवल। लाख प्रयासों के बावजूद भी चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। गांवों में भी चोरी की वारदातों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न थानों में चोरी की घटनाओं के पांच मामले दर्ज हुए। पुलिस के मुताबिक कृष्णा कॉलोनी निवासी पंकज ने शिकायत दी है कि उसकी मां के हाथ में एक बैग था, जिसमें 4.50 लाख रुपए थे।
विज्ञापन


जिसे एक महिला ने गायब कर दिया। वहीं बिजली विभाग कार्यालय दीघोट के एसडीओ ने शिकायत दी है कि चोर औरंगाबाद पावर हाउस से एक 66 केवी बिजली ट्रांसफार्मर व दूसरे ट्रांसफार्मर को गांव निवासी पूर्ण सिंह के खेतों से चोरी कर ले गए। गांव बघौला निवासी हरकेश की एक भैंस को चोर उनके खाली प्लॉट से चोरी कर ले गए।


पृथला के समीप एक प्लांट से चोर एक जेसीबी मशीन सहित चार वाहनों से बैटरी व एक ट्रक से टायर चोरी कर ले गए। 
कैंप थाना क्षेत्र से चोर गांव दुर्गापुर निवासी सतवीर की बाइक को चोरी कर ले गए। वहीं शहर थाना क्षेत्र में एक शादी-समारोह से एक महिला ने रुपयों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें