सीआइए पुलिस ने शनिवार की शाम को बावरी मोड़ के निकट नाकेबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को बावरी मोड़ के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान एनएच-2 स्थित गांव सराय निवासी आबिद बाइक से गुजरा। बाइक के कागजात की जांच की गई तो नहीं उसके पास नहीं थे। इसके अलावा बाइक के चेसिस व इंजन नंबर भी मिटाए हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।