फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए विवाद में 20 घायल

Mon, 01 Feb 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव खजूरका में सोमवार को रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से चले लाठी डंडे में 20 लोग घायल हो गए। इनमें से सात को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया है। उधर, समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव खजूरका में ईस्माईल और इलियास के परिवारों में लंबे  समय से रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह ईस्माईल के परिवार से शकील नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था। तभी दूसरे पक्ष के युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। मामले की भनक लगते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उनमें जमकर लाठी डंडे और फरसे चले।

हमले में एक पक्ष से हुरुखान, इस्माईल खान, जावेद, सकील, सलमा, इरफान, अरसद, इमरन, सिकंदर, रुखसार, मौसीम, वसीम और दूसरे पक्ष से जुल्हा, इलियास, तैय्यूब, गुलमान, शौकत, गुलश्री, फकरुद्दनी व फकरु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लेकर उनके परिजन पलवल के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से इस्माईल, जावेद, सकील, इलियास, तैय्यूब, फकरू और शौकत को गंभीर हालत में फरीदाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें