फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच के बेटे को गोली मारी

Mon, 23 May 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
shoot mark - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचायती चुनावों की रंजिश के चलते गांव बढ़ा में एक युवक को घर के अंदर घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के सिर के पार निकल गई है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाना सदर इंचार्ज रामकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार की सायं पूर्व सरपंच राजबीर का बेटा दीपक घर में था कि उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इस बारे में थाना सदर पुलिस इंचार्ज रामकुमार ने बताया कि दीपक नामक युवक को गोली मारी गई है।

गोली मारने के बारे में अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। गोली मारने के मामले में कुछ नाम सामने आए हैं उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। बढ़ा गांव के पूर्व राजबीर सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उनके परिवार पर कई बार हमला हो चुका है। इस हमले की शिकायत एसपी राजेश दुग्गल से भी की जा चुकी है। एसपी ने डीएसपी अभिमन्यु लोहान को मामले की जांच करने के लिए कहा। उसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें