फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी पलवल से बरामद

Wed, 24 Aug 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
नाबालिग - फोटो : file photo
विज्ञापन
पश्चिमी बंगाल के हावड़ा जिले से करीब दो माह पहले अगवा 15 वर्षीय किशोरी को हावड़ा पुलिस ने दबिश देकर गांव बामनीखेड़ा से बरामद किया है। बामनीखेड़ा में जिस व्यक्ति के घर से किशोरी को बरामद किया गया, उसने किशोरी को 70 हजार रुपये में होडल की एक महिला से खरीदा था। 
विज्ञापन


पत्नी के मरने के बाद आरोपी ने पीड़िता को पत्नी के रूप में रखा हुआ था। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया, जहां से कमेटी ने किशोरी को अगले आदेशों तक बघौला स्थित आंचल छाया अनाथ आश्रम में भेजा है। हावड़ा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

हावड़ा जिले की उलूबेरिया डोमपारा निवासी किशोरी करीब दो माह पूर्व लापता हो गई थी। बताया जाता है कि कुछ युवक उसे अगवा करके पलवल ले आए थे। पहले तो आरोपियों से कुछ दिन अपने साथ रखा और फिर होडल में एक महिला को बेच दिया। 
विज्ञापन

बंगाल पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने किशोरी को 70 हजार रुपये में बामनीखेड़ा निवासी 32 वर्षीय  भगत सिंह को बेच दिया था। भगत सिंह की पत्नी ने करीब एक साल पूर्व ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वह दूसरी शादी करना चाहता था।

हावड़ा पुलिस ने अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया तो उन्होंने महिला के बारे में बताया। पुलिस ने शक्ति वाहिनी संस्था की मदद से किशोरी का पता खोज निकाला। सोमवार की देर शाम हावड़ा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक पलाश विश्वास, सहायक निरीक्षक पियाली घोष व सिपाही मधुमिता ने बामनीखेड़ा में दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में हावड़ा पुलिस ही कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें