फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों रुपये की नगदी चोरी

Wed, 27 Jan 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चोरों ने शहर के भीड़भाड़ वाले मीनार गेट चौक से एक दुकान से लाखों की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा कैंप एरिया में अलग-अलग स्थानों से चोर दो बाइक को चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


शहर थाने में दी शिकायत में लक्खी बिहार निवासी महावीर ने कहा है कि कि मीनार गेट चौक पर उसकी किराने की दुकान है। वह दुकान पर नोटों के हार  बेचने का भी कार्य करता है। सोमवार को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात को किसी समय चोरों ने इन नोटों की मालाओं पर हाथ साफ कर दिया। आरोप है कि गल्ले में रखी नगदी को भी चोर ले गए।  

गांव खजुरका निवासी आरिफ ने कैंप थाने में शिकायत दी है कि कृष्णा कॉलोनी से चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। हथीन के वार्ड नंबर पांच निवासी निशांत ने कैंप थाने में रेलवे स्टेशन से अपनी बाइक चोरी होने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें