शहर में लूट की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। बृहस्पतिवार को शहर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये की नगदी, दो मोबाइल व एक बाइक लूट ली। बदमाशों ने वारदात को पिस्टल की नोक पर अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
गांव घोड़ी निवासी वीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गांवों में परचून की दुकानों पर सामान सप्लाई करता है। बृहस्पतिवार की शाम के समय वह अपने छोटे हाथी वाहन में सामान की सप्लाई करके आ रहा था।
उसके पास दुकानदारों से मिली 1.25 लाख की नगदी भी थी। गांव रायपुर के समीप दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाश हथियार के बल पर मारपीट कर नगदी व मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए।
दूसरे मामले में मेवात केे गांव रोजका निवासी रिशबाह ने शिकायत दी है कि वह बाइक पर सवार होकर पलवल आए थे, जहां उसे रात हो गई।
देर रात करीब 12 बजे वह वापस गांव जा रहा था। नूंह मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया व उसकी बाइक तथा मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए।