शहर के भीड़भाड़ भरे बस स्टैंड चौक के निकट अज्ञात युवकों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैंप थाना एसएचओ सब इंस्पैक्टर रविंद्र के अनुसार गांव अलावलपुर निवासी मोहित बाइक से शहर में आया था। बस स्टैंड चौक के निकट बाइक सवार अज्ञात युवकों ने मोहित पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ रविंद्र का कहना है कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायल का बयान लेने में जुटी है। घायल के बयान के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।