फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्सेमैन गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2016 04:36 PM IST
palwal
विज्ञापन
िहरासत में सेल्समैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने गांव फिरोजपुर के समीप अवैध रूप से चल रहे देशी शराब के ठेके पर छापेमारी कर सैकड़ों शराब की पेटियां बरामद की हैं।  साथ ही पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर ठेकेदार के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि गांव फिरोजपुर के समीप अवैध रूप से देशी शराब का ठेका चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो पुलिस को ठेके से देशी शराब की 250 पेटियां मिलीं। गांव रहराना निवासी सेल्समैन महेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने ठेके को बंद कराकर गांव गोपालगढ़ निवासी ठेकेदार राजकुमार व सेल्समैन महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं दूसरी ओर चांदहट थाना पुलिस ने फरीदाबाद के गांव सकूरपुर निवासी रमेश को गांव बड़ौली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से शराब की सैकड़ों बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

               
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें