फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गर्भपात केंद्र चला रहा झोलाछाप दंपति गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप थाना क्षेत्र में अवैध गर्भपात केंद्र का खुलासा करते हुए झोलाछाप दंपति चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर नकली ग्राहक भेजकर गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर आरोपी महिला से चार हजार रुपये की राशि को भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने गर्भपात केंद्र से कई प्रतिबंधित दवाईयों को बरामद कर क्लीनिक को सील कर दिया है। कैंप थाना पुलिस ने आरोपी दंपति को संबंधित धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। 

सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के अनुसार उन्हें शिकायत मिली थी कि कैलाश नगर में कृष्णा व उसका पति ओमप्रकाश उर्फ ओमी सोलंकी हेल्थ केयर के नाम से फर्जी क्लीनिक चलाते हैं। दोनों दंपति पैसों के लालच में गर्भवती महिलाओं का गर्भपात भी करते हैं। 
विज्ञापन


जिसके आधार पर सीएमओ गुप्ता ने एक टीम का गठन किया जिसमें जिला उप सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. जेपी प्रसाद, दुधौला सीएचसी के एसएमओ डॉ. प्रवीण व जिला आशा अधिकारी मधु चौधरी को शामिल किया गया। टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर दंपति के क्लीनिक पर भेजा। महिला ग्राहक द्वारा दंपति से गर्भपात करने की बात कही गई जिस पर आरोपी महिला ने चार हजार रुपये में गर्भपात करने की बात मान ली। 

योजना के अनुसार महिला ग्राहक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हस्ताक्षर किए गए चार हजार रुपये दे दिए। जैसे ही आरोपी दंपति ने ग्राहक महिला से चार हजार रुपये लिए और गर्भपात करने से पहले दवाई खाने के लिए दी, तुरंत टीम ने छापा मारकर आरोपी महिला कृष्णा व उसके पति ओमप्रकाश उर्फ ओमी को पकड़ लिया। डॉ. जेपी प्रसाद के अनुसार उसके क्लीनिक से गर्भपात सहित अन्य दवाईयों को बरामद किया गया है लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए उसके खिलाफ कैंप थाना पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है व पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही उसके क्लीनिक को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें