फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

Thu, 10 Nov 2016 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं घायल को गंभीर हालत में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पहले मामले में हसनपुर निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय संजय को गांव लिक्खी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे संजय की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक गांव दुधौला में हलवाई की दुकान करता था और मंगलवार की शाम को दुकान बंद करके बाइक से अपने घर आ रहा था। हसनपुर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों कौ सौंप दिया। 

दूसरे मामले में गदपुरी चौकी में कार्यरत हैड कांस्टेबल नरेंद्र के अनुसार एनएच-2 पर पृथला के समीप बाइक सवार 25 वर्षीय व्यक्ति को  कैंटर चालक नरसीमबाद यूपी निवासी शकील ने टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति  की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति हरे रंग की शर्ट, सफेद बनियान व नीले रंग की पेंट पहने हुए था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शेखपुरा मोहल्ला निवासी बाइक सवार रमेश वर्मा पुत्र नत्थी वर्मा को 31 अक्तूबर को सदर थाना क्षेत्र के गांव बहरोला के समीप बेकाबू कार चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन गंभीर हालत में उसे पलवल के सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां गंभीर हालत में डॉक्टरों ने फरीदाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें